Publish Date: Sun, 18 Jun 2017 (14:00 IST)
Updated Date: Sun, 18 Jun 2017 (14:04 IST)
श्रीनगर। दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में रविवार को उग्रवादियों के एक समूह ने सेना के काफिले पर हमला कर दिया। हालांकि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।
एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि उग्रवादियों ने बिजबेहरा इलाके में सेना के वाहनों पर कुछ गोलियां चलाईं और मौके से फरार हो गए। अधिकारी के मुताबिक सुरक्षा बलों ने इलाके को घेर लिया और तलाशी अभियान चल रहा है। (भाषा)
webdunia
Publish Date: Sun, 18 Jun 2017 (14:00 IST)
Updated Date: Sun, 18 Jun 2017 (14:04 IST)