Publish Date: Sat, 23 Jan 2021 (14:34 IST)
Updated Date: Sat, 23 Jan 2021 (14:38 IST)
जम्मू। सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने राजौरी जिला के बुद्दल इलाके में शनिवार को आतंकियों के छिपने के एक ठिकाने का भंडाफोड़ करते हुए वहां से काफी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया है। अधिकारियों ने बताया कि बीएसएफ के डिप्टी कमांडेंट ने एक गुप्त सूचना के आधर पर सेना की राष्ट्रीय राइफल और एसओजी के साथ बुद्दल के मंडी इलाके में तलाशी अभियान चलाया।
इस दौरान पुलिस स्टेशन मंडी के अंतर्गत आने वाले हडीगुडा गांव के दोबा मोहल्ला से आतंकियों की पनाहगाह का भंड़ाफोड़ किया। आतंकियों की पनाहगाह से 1 एके 47 राइफल, 3 एके मैगजीन, 83 एके के राउंड, 3 चीन निर्मित पिस्तौल, 5 पिस्तौल के मैगजीन, पिस्तौल के 33 राउंड, 4 हथगोले, 1 यूबीजीएल ग्रेनेड, केनवुड का सेट और अन्य सामान बरामद किया गया।
About Writer
सुरेश एस डुग्गर
सुरेश डुग्गर वेबदुनिया के लिए जम्मू कश्मीर से समाचार संकलन के लिए अधिकृत हैं। वे तीन दशक से ज्यादा समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।....
और पढ़ें