Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

ठाणे में रिसी गैस, एक की मौत, 11 घायल

Advertiesment
हमें फॉलो करें ठाणे में रिसी गैस, एक की मौत, 11 घायल
, शुक्रवार, 16 फ़रवरी 2018 (17:58 IST)
ठाणे। महाराष्ट्र में कल्याण जिले के शाहद में स्थित रेयॉन विनिर्माण इकाई में संदिग्ध खतरनाक गैस का रिसाव होने से एक कर्मचारी की मौत हो गई जबकि 11 अन्य बीमार पड़ गए। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि घटना गुरुवार देर रात की है।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि इकाई में 3 विभिन्न गैसों के मिश्रण की प्रक्रिया चल रही थी तभी रात करीब 11.30 बजे कर्मचारियों ने जी मचलाने, आंखों में जलन और दम घुटने की शिकायत की। ऐसा खतरनाक गैस के रिसाव से हो सकता है।

उन्होंने बताया कि कर्मचारियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि दम घुटने से 34 वर्षीय संजय शर्मा की मौत हो गई और उल्लासनगर थाने में दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक कल्याण के एक निजी अस्पताल में 11 अन्य कर्मचारियों को भर्ती कराया गया है और उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। मामले की जांच की जा रही है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पीएनबी घोटाले में बड़े-बड़े लोगों के शामिल होने की आशंका : ऋषि कपूर