Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

दिल्ली : 'बाबा का ढाबा' के मालिक की हालत गंभीर पर स्थिर

हमें फॉलो करें webdunia
शनिवार, 19 जून 2021 (23:20 IST)
नई दिल्‍ली। दक्षिण दिल्ली स्थित 'बाबा का ढाबा' के मालिक कांता प्रसाद की हालत गंभीर पर स्थिर है। सफदरजंग अस्पताल के सूत्रों ने प्रसाद द्वारा आत्महत्या की कोशिश करने के 2 दिन बाद शनिवार को जानकारी दी।

अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि प्रसाद वेंटिलेटर पर हैं और उनकी हालत गंभीर, लेकिन स्थिर है। पुलिस ने बताया कि प्रसाद (81) ने गुरुवार को खुदकुशी की कोशिश की। साथ ही कहा कि उन्होंने यह कदम क्यों उठाया, इस बारे में पता नहीं चल पाया है।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) अतुल कुमार ठाकुर ने कहा, गुरुवार रात सवा 11 बजे सफदरजंग अस्पताल से सूचना मिली कि प्रसाद को वहां भर्ती कराया गया है। पुलिस अस्पताल पहुंची और एमएलसी (चिकित्सा-कानूनी मामला) कागजात लिए, जिसमें शराब और नींद की गोलियों को अचेत होने का कारण बताया गया है।

प्रसाद के बेटे करण का बयान दर्ज किया गया। करण ने बताया कि उनके पिता ने नींद की गोलियां लेने के साथ शराब पी थी। पुलिस ने बताया कि मामले में आगे जांच की जा रही है। प्रसाद की पत्नी ने कहा कि उन्हें नहीं पता कि उनके पति ने कौनसी चीज खा ली।

उन्होंने कहा, उनके साथ क्या हुआ, मुझे इस बारे में कुछ नहीं पता। मैं ढाबे पर थी। वह अचेत हो गए और हम उन्हें शाम चार बजे (गुरुवार) के करीब अस्पताल ले गए। उनकी हालत के बारे में हमें किसी ने कुछ नहीं बताया।(भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

केंद्र की राज्यों को चेतावनी, Unlock में अपनाएं 5 रणनीतियां