Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

ड्राइवर को पड़ा दिल का दौरा, महिला ने 10 KM तक चलाई बस, वीडियो हुआ वायरल

Advertiesment
हमें फॉलो करें ड्राइवर को पड़ा दिल का दौरा, महिला ने 10 KM तक चलाई बस, वीडियो हुआ वायरल
, शनिवार, 15 जनवरी 2022 (16:48 IST)
पुणे। महाराष्ट्र के पुणे जिले में महिलाओं और बच्चों को ले जा रही एक मिनी बस के चालक को अचानक दौरा पड़ गया, जिसके बाद बस में सवार 42 वर्षीय एक महिला ने 10 किलोमीटर तक बस चलाकर ड्राइवर को एक अस्पताल में भर्ती कराया।

एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। यह घटना सात जनवरी को हुई थी जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी प्रसारित हो रहा है। महिला योगिता साटव अन्य महिलाओं और बच्चों के साथ पुणे के निकट शिरूर में एक कृषि पर्यटन स्थल पर पिकनिक मनाने के बाद बस से लौट रही थीं। तभी बस चालक को दौरा पड़ने लगा और उसने एक सुनसान सड़क पर गाड़ी रोक दी।

बस में मौजूद बच्चों और महिलाओं को घबराया हुआ देख साटव ने बस का संचालन अपने हाथों में ले लिया और करीब 10 किलोमीटर तक बस चलाकर ड्राइवर को एक अस्पताल में भर्ती कराया।

साटव ने कहा, क्योंकि मुझे कार चलाना आता है, मैंने बस चलाने का फैसला किया। पहला महत्वपूर्ण काम बस चालक को इलाज उपलब्ध कराने का था, इसलिए मैं उसे लेकर पास के एक अस्पताल गई जहां उसे भर्ती कराया गया।

महिला ने इसके बाद बस के अन्य यात्रियों को भी उनके घर छोड़ा। संकट के समय बिना घबराए हुए सूझबूझ से काम लेने के लिए लोग साटव की काफी सराहना कर रहे हैं।(भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मारुति सुजुकी की कारें हुईं महंगी, दामों में हुई 4.3 प्रतिशत तक की वृद्धि