Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

राजस्थान : कई जिलों में बारिश के साथ गिरे ओले, कश्मीर की तरह नजर आया चुरू

Advertiesment
हमें फॉलो करें Hail fell in Rajasthan

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, शनिवार, 1 मार्च 2025 (22:41 IST)
राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखना शुरू हो गया है। शनिवार को सीकर जिले के नीमकाथाना में बारिश हुई तो भरतपुर में ओले गिरे। वहीं, शुक्रवार को बीकानेर और चूरू में तेज आंधी के साथ बारिश हुई और ओले भी गिरे थे। फसलों की कटाई के समय बारिश होने से फसलों को काफी नुकसान पहुंच रहा है।  
जयपुर सहित ज्यादातर जिलों में बादल छाए रहे। चूरू जिले में शाम करीब 4 बजे तेज बारिश के साथ अचानक ओले गिरना शुरू हो गए। रतनगढ़ तहसील के कांगड़ गांव में ओलावृष्टि हुई। चूरू के कई इलाकों में बर्फ की सफेद चादर बिछ गई। चूरू कश्मीर की तरह नजर आया।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मोदी 56 इंच का दावा करते हैं, एफ-35 विमान से जुड़ी घोषणा पर चुप थे : ओवैसी