Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

असम में उग्रवादी हमला, सेना के तीन जवान शहीद

हमें फॉलो करें असम में उग्रवादी हमला, सेना के तीन जवान शहीद
गुवाहाटी , शनिवार, 19 नवंबर 2016 (14:18 IST)
गुवाहाटी। असम के तिनसुखिया जिले में उग्रवादी संगठन उल्‍फा-आई (यूनाईटेड लिबरेशन फ्रंट ऑफ असम-इंडिपेंडेंट) के संदिग्ध उग्रवादियों के हमले में शनिवार को सेना के तीन जवान शहीद हो गए और एक अन्य घायल हो गया।
 
सेना के जवानों पर यह हमला उस वक्त हुआ है, जब राज्य की लखीमपुर लोकसभा सीट और बैथालांगसो विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान चल रहा है। शहीद जवानों की पहचान हवलदार शशीपाल सिंह, एनजे हरपतसिंह और हवलदार मुल्तानसिंह के रूप में हुई है।
      
प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार जिले के पेनगेरी क्षेत्र में उग्रवादियों ने सुरक्षा बल के वाहन को निशाना बना कर ग्रेनेड से हमला किया जिसके बाद जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की। दोनों ओर से लगभग एक घंटे तक चली मुठभेड़ में सेना के तीन जवान शहीद हो गए और एक अन्य घायल हो गया। घायल जवान का स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है।
  
घटना की सूचना मिलने के बाद क्षेत्र में अतिरिक्त सुरक्षा बलों को भेजा गया है और उग्रवादियों की खोज अभियान में पुलिस भी सेना की मदद कर रही है। पिछले सप्ताह उल्फा-आई के संदिग्ध उग्रवादियों ने एक पेनगेरी क्षेत्र में कैश वाहन पर हमला किया था, जिसके बाद से ही इलाके में उग्रवादियों के तलाश में अभियान चल रहा है। (वार्ता)


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

जानें कौन हैं नोटबंदी के हीरो...