Publish Date: Fri, 06 Apr 2018 (15:11 IST)
Updated Date: Fri, 06 Apr 2018 (15:16 IST)
नलगोंडा। तेलंगाना में नलगोंडा जिले के माड्डिपाटला गांव के समीप शुक्रवार को एक ट्रेक्टर के नहर में गिर जाने से कम से कम आठ खेत मजदूरों की मौत हो गई जबकि बच्चों समेत कई अन्य लापता हो गए।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि हादसा उस समय हुआ, जब करीब 30 मजदूरों को लेकर जा रहा ट्रेक्टर नहर में गिर गया। सभी मृतकों के शव बरामद कर लिए गए हैं तथा लापता लोगों की खाजबीन की जा रही है। (वार्ता)