Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
Monday, 3 March 2025
webdunia

किन्नौर में नेशनल हाईवे 5 पर भूस्खलन से यातायात प्रभावित

Advertiesment
हमें फॉलो करें किन्नौर में नेशनल हाईवे 5 पर भूस्खलन से यातायात प्रभावित
, सोमवार, 6 सितम्बर 2021 (12:34 IST)
शिमला। प्रकृति से छेड़छाड़ के दुष्परिणाम सामने आ रहे हैं तथा हिमाचल प्रदेश में भूस्खलन की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। नेशनल हाईवे-पर ज्यूरी के पास किन्नौर में भूस्खलन होने से रोड बाधित हो गया। विशेषज्ञों के अनुसार पहाड़ों पर अत्यधिक निर्माण से यह संतुलन बिगड़ा है।

 
नेशनल हाईवे-5 पर ज्यूरी के पास किन्नौर में भूस्खलन की घटना हुई है, हालांकि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। भूस्खलन से यातायात प्रभावित हुआ है। हाईवे प्राधिकरण की मशीनरी रोड को बहाल करने में जुटी हुई है। भूस्खलन की घटनाएं किन्नौर जिले में लगातार हो रही हैं। इससे पहले बटसेरी और निगुलसरी में भूस्खलन से कई लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।
 
इससे पहले नेशनल हाईवे-5 पर निगुलसरी के पास पहाड़ टूटने से बड़ा हादसा हो गया था जिसमें 20 से अधिक लोगों ने अपनी जान गंवा दी थी।(फ़ाइल चित्र)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

डोज लेने से पहले ऐसे पहचाने, वैक्‍सीन असली है या नकली, सरकार ने बताया तरीका