Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

चंडीगढ़ में दर्दनाक हादसा, स्‍ट्रीट डॉग लवर को तेज रफ्तार थार ने रौंदा

हमें फॉलो करें चंडीगढ़ में दर्दनाक हादसा, स्‍ट्रीट डॉग लवर को तेज रफ्तार थार ने रौंदा
, सोमवार, 16 जनवरी 2023 (15:57 IST)
चंडीगढ़। चंडीगढ़ में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। यहां सड़क किनारे एक स्‍ट्रीट डॉग को खाना खिला रही लड़की को एक तेज रफ्तार थार कार ने बुरी तरह से कुचल दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। इस बीच हादसे की यह घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घायल लड़की का अस्‍पताल में इलाज चल रहा है।

खबरों के अनुसार, शनिवार रात को चंडीगढ़ के सेक्टर 53 में सड़क किनारे एक स्‍ट्रीट डॉग को खाना खिला रही लड़की को एक तेज रफ्तार थार कार ने बुरी तरह से कुचल दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के समय लड़की की मां भी वहीं मौजूद थी।

गंभीर रूप से घायल लड़की को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस पूरे हादसे का सीसीटीवी फूटेज भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि किस प्रकार लड़की को टक्कर मारकर कार चालक मौके से फरार हो जाता है।

हादसे में घायल हुई लड़की की पहचान 25 साल की तेजस्विता कौशल के रूप में हुई है। परिवार वालों के अनुसार, तेजस्विता बात कर रही है, हालांकि उसके सिर पर टांके लगे हैं। पुलिस ने इस घटना की एफआईआर दर्ज कर थार और उसके ड्राइवर की छानबीन शुरू कर दी है।
Edited By : Chetan Gour 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Weather Update : उत्तर-पश्चिम भारत भीषण ठंड की चपेट में, 19 जनवरी से राहत के आसार