Publish Date: Fri, 09 Dec 2016 (17:06 IST)
Updated Date: Fri, 09 Dec 2016 (20:51 IST)
इटारसी। किन्नरों के दो गुटों में विवाद का मामला सामने आया है। विवाद की मुख्य वजह कार्य क्षेत्र बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक पहले भी कई बार वाद-विवाद हो चुका है।
किन्नरों ने इटारसी थाने में पहुंचकर भी जमकर हंगामा किया और इस हंगामे में थाने में रखा कम्प्यूटर टुट गया। पुलिस ने दोनों गुटों को थाने में बैठा लिया है और दोनों गुटों पर कार्रवाई की बात कर रही है।