Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Tripura : माणिक साहा ने दूसरी बार ली त्रिपुरा के मुख्यमंत्री पद की शपथ, PM मोदी भी रहे मौजूद

हमें फॉलो करें Tripura : माणिक साहा ने दूसरी बार ली त्रिपुरा के मुख्यमंत्री पद की शपथ, PM मोदी भी रहे मौजूद
, बुधवार, 8 मार्च 2023 (11:23 IST)
अगरतला। भाजपा के वरिष्ठ नेता माणिक साहा ने बुधवार को त्रिपुरा के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य ने रतनलाल नाथ, प्राणजीत सिंघा रॉय, सांतना चकमा, टिंकू रॉय और बिकाश देबबर्मा सहित आठ और मंत्रियों को भी शपथ दिलाई।
 
इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा के साथ-साथ असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा शर्मा भी शामिल थे।
 
कुल मिलाकर भाजपा के 8 और उसके सहयोगी दल आईपीएफटी के एक सदस्य को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया। इनमें से पांच नए चेहरे हैं, जबकि पहले के मंत्रिमंडल में शामिल रहे चार मंत्रियों को भी नए मंत्रिमंडल में जगह मिली है।
 
60 सदस्यीय त्रिपुरा विधानसभा में भाजपा ने 32 सीट पर जीत दर्ज की है, जबकि इसकी सहयोगी इंडिजेनस पीपुल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा (आईपीएफटी) को एक सीट मिली है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Sensex Today: शुरुआती कारोबार में शेयर बाजारों में गिरावट, सेंसेक्स 300 अंक टूटा