Publish Date: Thu, 07 Mar 2024 (11:42 IST)
Updated Date: Thu, 07 Mar 2024 (12:02 IST)
Tripura Political news : लोकसभा चुनाव से पहले त्रिपुरा में एक बड़े सियासी घटनाक्रम में मुख्य विपक्षी दल टिपरा मोथा पार्टी सरकार में शामिल हो गई। टिपरा मोथा के वरिष्ठ नेता अनिमेष देबबर्मा, पार्टी विधायक बृषकेतु देबबर्मा ने त्रिपुरा में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार में मंत्री पद की शपथ ली।
टिपरा मोथा के वरिष्ठ नेता अनिमेष देबबर्मा ने गुरुवार को त्रिपुरा विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद टिपरा मोथा पार्टी के 13 विधायकों में से 2 को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई।
उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले ही टिपरा मोथा, त्रिपुरा सरकार और केंद्र सरकार के बीच नई दिल्ली में राज्य के मूल निवासियों के सभी मुद्दों के सौहार्दपूर्ण समाधान के लिए एक त्रिपक्षीय समझौता हुआ था।
मंत्रिमंडल विस्तार के बाद त्रिपुरा सरकार में इस समय मुख्यमंत्री माणिक साहा समेत 11 मंत्री हैं। नियमों के अनुसार राज्य सरकार में मुख्यमंत्री समेत 12 मंत्री हो सकते हैं।
त्रिपुरा में 2 लोकसभा और 60 विधानसभा सीटें है। टिपरा मोथा पार्टी के सरकार में शामिल होने के बाद राज्य में सत्तरारुढ़ गठबंधन के पास 46 सीटें है। सीपीआईएम के पास 13 और कांग्रेस के पास 3 सीटें है। 2019 में भाजपा ने यहां दोनों सीटें जीती थी।
Edited by : Nrapendra Gupta
About Writer
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।....
और पढ़ें