Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मुझे मौत चाहिए, पढ़ें 12 साल की मासूम की व्यथा...

हमें फॉलो करें मुझे मौत चाहिए, पढ़ें 12 साल की मासूम की व्यथा...
, गुरुवार, 15 दिसंबर 2016 (12:59 IST)
उत्तर प्रदेश के चंदौली में 12 साल की मासूम मुसीबतों के जिस दौर से गुजर रही है, उससे कोई भी व्यक्ति विचलित हो सकता है। मुश्किलों से त्रस्त होकर इस लड़की ने आईजी पुलिस से इच्छा मृत्यु की गुहार लगाई है। 
 
दरअसल, इस लड़की का पिता अपनी ही पत्नी के अपहरण के आरोप में जेल में बंद है। इस लड़की के नाजुक कंधों पर दो छोटे भाई-बहनों की जिम्मेदारी है, वहीं बूढ़ी दादी की देखभाल भी उसी को करना पड़ रही है। वह अपने छोटे भाई बहनों को लेकर इधर उधर भटक रही है। उसके पास खाने को भी कुछ नहीं है।  
 
आठवीं कक्षा में पढ़ने वाली चंदौली के बर्थरा खुर्द गांव की रहने वाली यह मासूम जिंदगी से तंग आ चुकी है और मौत के लिए वरिष्ठ अधिकारियों से गुहार लगा रही है। इस लड़की का कहना है कि उसके पिता बेकसूर हैं। उसके मामा ने ही साजिश करके मां के अपहरण के आरोप में पिता को जेल भिजवा दिया है। 
 
उल्लेखनीय है कि इस लड़की का पिता अपनी ही पत्नी के अपहरण के आरोप में जेल में बंद है, मगर पुलिस अब तक महिला की खोज नहीं कर पाई है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

टल्ली तानाशाह! अधिकारियों से रातभर लिखाया माफीनामा, और...