अन्ना आंदोलन के दौरान उनके साथ रहे मनीष सिसोदिया के ट्विटर अकाउंट से एक अन्ना विरोधी रिट्वीट हुआ है। इस ट्वीट में अन्ना हजारे को फ्रॉड और भाजपा का एजेंट कहा गया था। हालांकि सिसोदिया ने बाद में इस सफाई भी दी।
मनीष ने कहा कि ट्विटर हैंडल हैक हो गया है था। वे अन्ना हजारे की बहुत इज्जत करते थे। हाल ही में दिल्ली चुनाव परिणाम के बाद अन्ना ने केजरीवाल पर आम आदमी पार्टी पर जमकर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि केजरीवाल की कथनी और करनी में बहुत अंतर है।
वर्ष 2012 के अंत में केजरीवाल ने आम आदमी पार्टी बनाई थी। हजारे के तब से आप प्रमुख के साथ मतभेद हैं और वे अक्सर उनकी आलोचना करते हैं। हजारे ने हाल के चुनावों में आप की हार की वजह केजरीवाल की सत्ता की लालसा को बताया था।
उन्होंने शुंगलू समिति की रिपोर्ट आने के बाद कहा था कि दिल्ली के मुख्यमंत्री ने उनकी उम्मीदों को चकनाचूर कर दिया है। समिति की रिपोर्ट में आरोप लगाया है कि दिल्ली सरकार ने सत्ता का दुरूपयोग किया है।