Publish Date: Wed, 10 Nov 2021 (21:46 IST)
Updated Date: Wed, 10 Nov 2021 (21:49 IST)
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे आज अपनी गर्दन के दर्द के इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती हो गए हैं। मुख्यमंत्री ठाकरे के गर्दन का यह दर्द बढ़ता ही जा रहा है, इसलिए अब उन्होंने ऑपरेशन करवाने का फैसला किया है।
खबरों के अनुसार, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को कुछ दिनों से गर्दन के पास दर्द था। इसके बाद उन्होंने सोमवार को टेस्ट करवाया, टेस्ट से पता चला कि गर्दन के पास के स्पाइन में उन्हें तकलीफ है।
मुख्यमंत्री ठाकरे के गर्दन का यह दर्द बढ़ता ही जा रहा है, इसलिए अब उन्होंने ऑपरेशन करवाने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री ठाकरे के स्वास्थ्य की जांच एचएन रिलांयस अस्पताल में की गई थी, जहां आज वे भर्ती हुए हैं।