Publish Date: Sat, 14 May 2022 (21:30 IST)
Updated Date: Sat, 14 May 2022 (22:41 IST)
मुंबई। मुंबई की रैली में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने भाजपा पर निशाना साधा। उद्धव ने भाजपा पर गंदी राजनीति करने का आरोप लगाया और पूछा कि क्या यह वही पार्टी है जिसे शिवसेना 25 साल तक मित्र मानती रही।
ठाकरे ने कहा कि देश की आजादी से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) का कोई लेना-देना नहीं हैं। ठाकरे ने कहा कि शिवसेना के मुखपत्र 'सामना' ने कभी भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अपमान नहीं किया। हालांकि राज्य एवं राष्ट्रीय महत्व के मुद्दों को उठाया।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शनिवार को कहा कि कुछ दल फर्जी हिंदुत्व के जरिये गुमराह कर रहे हैं और उन्होंने भाजपा पर ओछी राजनीति करने का आरोप लगाया।
ठाकरे ने मुंबई में एक जनसभा में भाजपा पर निशाना साधते हुए आश्चर्य व्यक्त किया कि क्या यह वही पार्टी है जिसे शिवसेना 25 साल पुराना मित्र मानती रही।
लगभग दो साल बाद अपनी पहली जनसभा में शिवसेना प्रमुख ठाकरे ने कहा कि मुंबई को महाराष्ट्र से अलग करने के प्रयासों को कभी सफल नहीं होने दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि भाजपा ने अपनी ए, बी और सी टीम को लाउडस्पीकर दिए हैं और उन्हें औरंगजेब की कब्र पर जाकर हनुमान चालीसा का पाठ करने को कहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि हालांकि भाजपा तमाशा देखेगी और संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करेगी।
ठाकरे ने कहा कि शिवसेना के मुखपत्र 'सामना' ने कभी भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का अपमान नहीं किया, लेकिन राज्य एवं राष्ट्रीय महत्व के मुद्दों को उठाया है।
webdunia
Publish Date: Sat, 14 May 2022 (21:30 IST)
Updated Date: Sat, 14 May 2022 (22:41 IST)