Publish Date: Fri, 18 May 2018 (11:40 IST)
Updated Date: Fri, 18 May 2018 (12:04 IST)
मुंबई। कर्नाटक में हुई राजनीतिक गतिविधि की पृष्ठभूमि में भाजपा पर निशाना साधते हुए शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने शुक्रवार को कहा कि केन्द्र को राज्यपालों की तरह ही मुख्यमंत्रियों की भी नियुक्ति कर देनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि ‘लोकतंत्र का अनादर किया जा रहा है। ठाकरे ने उल्हासनगर में एक रैली में कहा, अगर लोकतंत्र का अनादर ही किया जाना है तो एक लोकतांत्रिक देश कहने का क्या फायदा है? चुनाव कराना बंद कर देना चाहिए, ताकि प्रधानमंत्री मोदी बिना किसी बाधा के विदेशी दौरे पर जा सकें।
उन्होंने कहा, चुनाव कराना बंद कर दीजिए, ताकि समय और धन की बचत हो सके। मुख्यमंत्रियों को राज्यपालों की तरह नियुक्त कर दें। (भाषा)