Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

विमान में सवार यात्री हुआ बीमार तो केंद्रीय मंत्री ने की मदद

हमें फॉलो करें विमान में सवार यात्री हुआ बीमार तो केंद्रीय मंत्री ने की मदद
, मंगलवार, 16 नवंबर 2021 (22:28 IST)
औरंगाबाद। केंद्रीय मंत्री भागवत कराड ने मंगलवार को एक उड़ान के दौरान बीमार पड़ गए यात्री की मदद की। इंडिगो की एक दिल्ली-मुंबई उड़ान के दौरान यात्री को परेशानी महसूस हुई और बाल रोग विशेषज्ञ कराड ने यात्री की प्राथमिक चिकित्सा की। लोगों ने सोशल मीडिया पर मंत्रीजी के कार्य की सराहना की और कहा कि वे सच्चे अर्थों में जनता के नेता हैं। 
 
केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री कराड के कार्यालय द्वारा यहां जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि यात्री ने रक्तचाप की समस्या के कारण चक्कर आने की शिकायत की। इसके बाद कराड उस यात्री के पास पहुंच गए और प्राथमिक चिकित्सा की। बयान के अनुसार डॉ. कराड ने गिर गए यात्री की मदद की।
बीमार यात्री को केंद्रीय मंत्री ने पहले कुछ प्राथमिक चिकित्सा सहायता प्रदान की। बाद में विमान के आपातकालीन किट में उपलब्ध एक इंजेक्शन भी दिया। उन्होंने मरीज की परेशानी को कम करने के लिए अपने पैर उठाने और हर मिनट अपनी स्थिति बदलने के लिए कहा। 
 
बीमार यात्री की उम्र करीब 40 साल बताई जा रही है। इलाज के बाद यात्री बेहतर महसूस कर रहा था। करीब 45 मिनट बाद जब विमान मुंबई में उतरा तो उस व्यक्ति को इलाज के लिए ले जाया गया। मंत्रीजी की इस पहल की सोशल मीडिया पर तारीफ भी हो रही है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पुनीत राजकुमार को कर्नाटक रत्न देने का ऐलान