Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

ओडिशा में जन्मीं अनोखी जुड़वां बच्चियां, 2 सिर, 3 हाथ लेकिन शरीर एक

Advertiesment
Twins
केंद्रपाड़ा। ओडिशा के केंद्रपाड़ा जिले में रविवार को एक निजी अस्पताल में एक महिला ने ऐसी जुड़वां बच्चियों को जन्म दिया है जिनके 2 सिर और 3 हाथ हैं लेकिन शरीर एक है। डॉक्टरों ने यह जानकारी दी।  यह एक दुर्लभ चिकित्सकीय स्थिति है।


इन बच्चियों का जन्म एक गरीब परिवार में हुआ है और महिला दूसरी बार मां बनी हैं। 
बच्चियों के सिर पूरी तरह से विकसित हैं। केंद्रपाड़ा जिला अस्पताल के शिशु विशेषज्ञ डॉक्टर देबाशीष साहू ने बताया कि नवजात दोनों मुंह से आहार सेवन कर रहे हैं और उनकी 2 नाक हैं। जुड़वा बहनें एक-दूसरे से जुड़ी हैं और उनका शरीर एक है। उनके 3 हाथ हैं और 2 पैर हैं। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सुशील चंद्रा होंगे देश के मुख्य चुनाव आयुक्त, 13 अप्रैल को संभालेंगे पदभार