rashifal-2026

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मुजफ्फरनगर में चीनी मिल का होगा आधुनिकीकरण, योगी आदित्यनाथ कैबिनेट ने लिया फैसला

Advertiesment
हमें फॉलो करें Uttar Pradesh Cabinet Meeting

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

लखनऊ (उप्र) , गुरुवार, 29 जनवरी 2026 (18:42 IST)
Uttar Pradesh news : प्रदेश सरकार ने मुजफ्फरनगर के मोरना में गंगा किसान सहकारी चीनी मिल की पेराई क्षमता बढ़ाने और नई तकनीक से मिल का आधुनिकीकरण करने का बड़ा फैसला लिया है। कैबिनेट ने मंजूरी दी है कि मिल की वर्तमान क्षमता 2500 टीसीडी से बढ़ाकर पहले 3500 टीसीडी और बाद में 5000 टीसीडी तक की जाएगी।

जर्जर प्लांट व पुरानी तकनीक की वजह से किसानों को बहुत लाभ नहीं हो रहा था, लेकिन नई आधुनिक मशीनरी वाली मिल में न सिर्फ उत्पादन बढ़ेगा, बल्कि इसके संचालन में दक्षता भी आएगी। सबसे बड़ा लाभ सीधे गन्ना उगाने वाले किसानों को मिलेगा।
ALSO READ: 25 करोड़ की आबादी को परिवार मानकर बढ़ाया विकास अभियान : योगी आदित्यनाथ
नई तकनीक के कारण पेराई क्षमता बढ़ने से गन्ना किसानों की आय भी दोगुनी किए जाने और समय से गन्ना मूल्य भुगतान सुनिश्चित किए जाने में सहायता मिलेगी। इस पहल से किसानों की आय बढ़ेगी और वे आर्थिक रूप से मजबूत होंगे।
ALSO READ: विस्थापितों को लेकर यूपी कैबिनेट का बड़ा फैसला, 99 हिंदू बंगाली परिवारों का होगा स्थाई पुनर्वासन
यह कदम गन्ना किसानों को उनका हक दिलाने और सहकारी मिल के जरिए कृषि को मजबूत करने की दिशा में अहम है। नई आधुनिक मिल की स्थापना से क्षेत्र के किसानों का भरोसा बढ़ेगा और उत्पादन के साथ-साथ रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।
Edited By : Chetan Gour

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

विस्थापितों को लेकर यूपी कैबिनेट का बड़ा फैसला, 99 हिंदू बंगाली परिवारों का होगा स्थाई पुनर्वासन