Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर उत्तराखंड की दीपिका बनेंगी कनाडा की उच्चायुक्त

हमें फॉलो करें अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर उत्तराखंड की दीपिका बनेंगी कनाडा की उच्चायुक्त

एन. पांडेय

, शनिवार, 9 अक्टूबर 2021 (20:44 IST)
देहरादून। 11 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के मौके पर उत्तराखंड के उधमसिंह नगर जिले की रहने वाली 21 साल की दीपिका को एक दिन के लिए भारत में कनाडा की उच्चायुक्त बनने का मौका मिलेगा। दीपिका उत्तराखंड राज्य के उधमसिंह नगर जिले के जसपुर के किशनपुर गांव की रहने वालीं हैं।

इसके लिए भारत में कनाडा की उच्चायुक्त के रूप में दीपिका सोशल मीडिया पर कनाडा के उच्चायोग के साथ जुड़ेंगी।इस दौरान दीपिका महिलाओं के सशक्तिकरण और लड़कियों के अधिकारों के बारे में चर्चा करेंगी।महिलाओं को सम्मान देने और उनके अधिकारों को लेकर उनमें जागरूकता लाने के लिए इस तरह का आयोजन किया जाता है।

भारत में कनाडा के उप उच्चायुक्त अमांडा स्ट्रोहन 11 अक्टूबर को युवा परिवर्तन निर्माताओं के साथ एक वर्चुअल इंटरएक्टिव सत्र में भाग लेंगे, ताकि उनकी उपलब्धियों के बारे में चर्चा की जा सके।इस दौरान आयोजित सत्र में स्विट्जरलैंड, स्वीडन, जापान और बेल्जियम के महावाणिज्य दूत के साथ-साथ यूनिसेफ के प्रतिनिधि भी भाग लेंगे।

इसके अलावा, मुंबई में कनाडा का महावाणिज्य दूतावास कई सरकारी और निजी संस्थानों के साथ मिलकर मुंबई और गुजरात की प्रमुख इमारतों को गुलाबी रंग से रोशन करेगा, ताकि बालिकाओं के लिए समान अधिकारों के संदेश को उजागर किया जा सके।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

वेस्ट UP और NCR में गहराने वाला है पानी का संकट, जानिए क्या है कारण...