Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

उद्धव के मंत्री ने दिया था नारायण राणे की गिरफ्तारी का आदेश, भाजपा कर रही है कोर्ट जाने की तैयारी

हमें फॉलो करें उद्धव के मंत्री ने दिया था नारायण राणे की गिरफ्तारी का आदेश, भाजपा कर रही है कोर्ट जाने की तैयारी
, बुधवार, 25 अगस्त 2021 (16:56 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्‍यमंत्री उद्धव ठाकरे पर विवादित टिप्पणी करने वाले केन्द्रीय मं‍त्री नारायण राणे की गिरफ्तारी के पीछे आखिर कौन है? सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, इसके मुताबिक उद्धव के मंत्री अनिल परब ने राणे की गिरफ्तारी का आदेश दिया था। 
 
दरअसल, पुलिस को राणे को गिरफ्तार करने के आदेश देने वाला परब का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद मंत्री पुलिस पर दबाव बनाने के आरोपों से घिर गए हैं। वायरल वीडियो में परब रत्नागिरी के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को राणे को गिरफ्तार करने का आदेश देते दिख रहे हैं। परब इस जिले के प्रभारी मंत्री हैं और उन्हें ठाकरे का करीबी भी माना जाता है। 
वीडियो में परब वॉरंट के बिना ही नारायण राणे को गिरफ्तार करने और पुलिस फोर्स का इस्तेमाल करने का आदेश देते दिख रहे हैं। उनकी इस बातचीत का वीडियो मराठी चैनल टीवी 9 के कैमरा पर रिकॉर्ड हो गया था। वीडियो में किसी पुलिस अधिकारी से परब कह रहे हैं तुम उसे गिरफ्तार क्यों नहीं कर रहे हो? तुम्हें ऐसा करना होगा। 
webdunia
भाजपा कोर्ट जाएगी : दूसरी ओर, इस वीडियो के सामने आने के बाद भाजपा इस मामले में कोर्ट जाने का विचार कर रही है। महाराष्ट्र भाजपा के अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने कहा कि हमने परब के खिलाफ कोर्ट जाने का फैसला किया है। पाटिल ने कहा कि पुलिस का गलत इस्तेमाल किया जा रहा है। हम इसके खिलाफ कोर्ट जाएंगे। 
 
राणे का उद्धव पर पलटवार : नारायण राणे ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि उद्धव ठाकरे ने योगी आदित्यनाथ के खिलाफ अपशब्द कहे थे। उन्होंने कहा कि सत्य की जीत हुई है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

फूड पॉइजनिंग से 3 बच्चों की मौत, 2 की हालत गंभीर