Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

गुजरात के मुख्यमंत्री की तबीयत खराब, रद्द की जूनागढ़ की यात्रा

Advertiesment
हमें फॉलो करें Vijay Rupani
, शनिवार, 2 मार्च 2019 (09:29 IST)
अहमदाबाद। गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की तबीयत शुक्रवार सुबह खराब हो गई जिसके चलते उन्हें जूनागढ़ का अपना दौरा और सरकारी कार्यक्रम रद्द करने पड़े। रूपाणी राजकोट हवाई अड्डे पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगवानी के लिए जाने वाले थे।

राज्य सरकार की ओर से जारी एक मेडिकल बुलेटिन में यह बात कही गई है। बुलेटिन में कहा गया है कि रूपाणी की स्थिति अब स्थिर है। राजकोट में तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें जूनागढ़ का दौरा रद्द करना पड़ा।

बुलेटिन के मुताबिक मुख्यमंत्री रूपाणी (62) की आंतों में सूजन पाई गई है और चिकित्सकों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है। रूपाणी राजकोट हवाई अड्डे पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगवानी के लिए जाने वाले थे।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

रूस ने की भारत-पाकिस्तान के बीच मध्यस्थता की पेशकश