Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

हल्द्वानी में कांग्रेस के लिए संजीवनी बनी 'विजय शंखनाद संकल्प रैली'

हमें फॉलो करें हल्द्वानी में कांग्रेस के लिए संजीवनी बनी 'विजय शंखनाद संकल्प रैली'

एन. पांडेय

, गुरुवार, 11 नवंबर 2021 (23:52 IST)
हल्द्वानी। आसन्न विधानसभा चुनावों में अपनी तैयारियों को दिखाने के लिए हल्द्वानी के रामलीला ग्राउंड में कांग्रेस की विजय शंखनाद संकल्प रैली में जुटी भीड़ कांग्रेस के लिए संजीवनी का काम कर गई। इस दौरान कांग्रेस के दिग्गज नेता पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य व उनके बेटे संजीव आर्य के कांग्रेस में वापसी पर सार्वजनिक रूप से  स्वागत किया।

हरीश रावत ने कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव को उत्तराखंड व देश की राजनीति में नया इतिहास लिखने वाला साबित होने जा रहा है। पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य ने एस मौके पर कहा कि भाजपा के कार्यकाल में केवल महंगाई बड़ी है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का अफसरशाही पर कोई कंट्रोल नहीं है।उन्होंने कहा कि जिस तरह रामजी ने रावण को हराया था, उसी तरह कांग्रेस भाजपा को साल 2022 के चुनाव में हराएगी।
webdunia

उन्होंने कहा कि भाजपा ने युवाओं से नौकरी का वादा किया था लेकिन एक भी कार्य पूरा नहीं किया।महंगाई ने मध्यवर्ग के लोगों की कमर तोड़ दी है।पूर्व मंत्री यशपाल आर्य ने कहा कि एनडी तिवारी के नेतृत्व वाली पहली निर्वाचित सरकार ने राज्य के विकास को नया आयाम दिया। सबका साथ, सबका विकास का नारा देने वाली भाजपा ने किसानों की आय दोगुनी करना दूर किसानों की लागत चार गुना बढ़ा दी है।

इस मौके पर कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री रहे स्व. नारायण दत्त तिवारी के चित्रों के बैनर पोस्टर भी लगाए गए थे। कांग्रेस प्रदेश प्रभारी देवेन्द्र यादव, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह समेत तमाम कांग्रेसी नेता एस मौके पर जोश से लबरेज दिखे। हल्द्वानी के रामलीला ग्राउंड में की गई इस रैली को कांग्रेस विजय संकल्प शंखनाद रैली का नाम दिया गया था।
webdunia

पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव के परिणाम सामने आने के बाद प्रदेश की जनता 2024 में राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाने का मार्ग प्रशस्त करेगी। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भी भाजपा पर महंगाई को लेकर निशाना साधा।

उन्होंने कहा, जो भी विकास कार्य कांग्रेस ने अपने कार्यकाल में किए थे, उन्हें भाजपा ने रोका है, हमने 32000 सरकारी नौकरियां दी थीं, लेकिन बीजेपी के कार्यकाल में नौकरियां तो दूर की बात लोगों के हाथ से रोजगार छिन गया।

हरीश रावत ने कहा कि उत्तराखंड के लोगों ने देखा कि किस प्रकार सरकार ने 5 साल से पहले ही तीन मुख्यमंत्री बदले। उन्होंने भाजपा पर वोट की राजनीति का आरोप लगाया और कहा कि जनता को केवल वोट के लिए इस्तेमाल किया जाता है इसलिए चुनाव से पहले लगातार नौकरियां देने की बातें कही जा रही हैं।

बद्रीनाथ धाम में अनियंत्रित कार ने महिला तीर्थयात्री को रौंदा : बुधवार रात को बद्रीनाथ धाम में एक अनियंत्रित कार ने महिला तीर्थयात्री को टक्कर मार दी। जिसके बाद महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने उक्त कार सीज कर ली है।

थानाध्यक्ष सतेंद्र सिंह ने बताया कि रात को महिला तीर्थयात्री बस अड्डे की ओर आ रही थी, तभी अचानक बद्रीनाथ आस्था पथ पर एक तेज रफ्तार कार ने महिला को टक्कर मार दी। महिला की गोद में एक बच्चा भी था, बच्चे को भी हल्की चोट आई है। महिला यात्री के परिजनों और पुलिस की मदद से महिला को अस्पताल में भर्ती किया गया, लेकिन उससे पहले ही महिला ने दम तोड़ दिया।

पुलिस तत्काल मामले की जांच में जुट गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक महिला गुड़गांव हरियाणा की रहने वाली हैं। 29 वर्षीय यह महिला परिवार के साथ बद्रीनाथ के दर्शनों को आई थी। महिला को आईटीबीपी के जवान ने अपनी आई-10 कार से बुधवार की रात लगभग सवा दस बजे बद्रीनाथ धाम के माणा तिराहे के निकट बांगड़ धर्मशाला के पास रौंद डाला। जिस कारण से महिला संध्या पत्नी बृजेश कुमार निवासी गुडगांव की मौके पर ही मौत हो गई।

बद्रीनाथ थाना प्रभारी सतेन्द्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने रात में ही दीपक नाम के अभियुक्त जो कि वर्तमान में आईटीबीपी 23 बटालियन माणा में तैनात को इस सिलसिले में गिरफ्तार कर लिया।जिस पर आईपीसी की धारा 304ए व 279 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।पुलिस के अनुसार, दीपक नशे में धुत होकर वाहन चला रहा था।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

गुलाम नबी ने भी किया खुर्शीद का विरोध, कहा- जिहादी इस्लाम से हिन्दुत्व की तुलना गलत