Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

उत्तराखंड भाजपा ने की बड़ी कार्रवाई, रिसेप्शनिस्ट हत्याकांड में विनोद आर्य पार्टी से निष्कासित

हमें फॉलो करें उत्तराखंड भाजपा ने की बड़ी कार्रवाई, रिसेप्शनिस्ट हत्याकांड में विनोद आर्य पार्टी से निष्कासित
, शनिवार, 24 सितम्बर 2022 (15:51 IST)
देहरादून। उत्तराखंड के पौड़ी स्थित एक रिजॉर्ट की महिला रिसेप्शनिस्ट की हत्या के मामले में बेटे पुलकित आर्य की गिरफ्तारी के बाद भाजपा नेता विनोद आर्य को शनिवार को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया। पार्टी ने आरोपी के भाई अंकित को भी निष्कासित कर दिया है। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के निर्देश पर विनोद आर्य और अंकित के खिलाफ यह कार्रवाई की गई है।
 
विनोद आर्य का बेटा पुलकित आर्य पौड़ी के यमकेश्वर स्थित रिजॉर्ट का मालिक है और शुक्रवार को पुलिस ने उसे उसके 2 सहयोगियों के साथ रिजॉर्ट की रिसेप्शनिस्ट की हत्या के मामले में गिरफ्तार किया था। रिसेप्शनिस्ट गत कुछ दिनों से लापता थी।
 
पार्टी के मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने शनिवार के बताया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के निर्देश पर विनोद आर्य और अंकित के खिलाफ यह कार्रवाई की गई है। विनोद आर्य, हरिद्वार से भाजपा नेता थे। वे उत्तराखंड माटी बोर्ड के अध्यक्ष भी रह चुके हैं और तब उन्हें राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त था। पुलकित का भाई अंकित उत्तराखंड अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) आयोग का उपाध्यक्ष है।
 
गौरतलब है कि हत्या के मामले में पुलकित आर्य, रिजॉर्ट के प्रबंधक सौरभ भास्कर और सहायक प्रबंधक अंकित गुप्ता को शुक्रवार को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। रिसेप्शनिस्ट का शव शनिवार सुबह एक नहर से मिला।(भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

उत्तराखंड हत्याकांड पर राहुल गांधी ने जताया दुख, बताया दिल दहलाने वाली घटना