Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

गुजरात के आणंद में बवाल, पुलिस ने चलाए आंसू गैस के गोले, 14 गिरफ्तार

Advertiesment
हमें फॉलो करें violence in anand
, रविवार, 12 जून 2022 (12:39 IST)
आणंद। गुजरात के आणंद जिले में सांप्रदायिक झड़प के दौरान एक पुलिस कांस्टेबल और तीन अन्य लोग घायल हो गए। आणंद के बोरसद कस्बे में शनिवार की रात एक विवादित भूखंड पर ईंटें डालने के मामले में जमकर बवाल हुआ। पुलिस ने 14 लोगों को गिरफ्तार किया है।
 
पुलिस उपाधीक्षक डी आर पटेल ने बताया कि पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के करीब 50 गोले और रबर की 30 गोलियां दागीं। कस्बे में भारी सुरक्षाबल तैनात किया गया है और स्थिति नियंत्रण में है। पुलिस ने शहर में 15 संवेदनशील स्थानों की पहचान कर वहां भारी सुरक्षाबल तैनात किया है।
 
उन्होंने बताया कि शनिवार की रात तकरीबन 9.30 बजे एक समुदाय के कुछ लोग एक विवादित भूखंड पर ईंटें बिछा रहे थे। दूसरे समुदाय के कुछ लोगों ने इसका विरोध किया, जिसके बाद दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई। बाद में विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर पथराव शुरू कर दिया।'
 
पटेल ने कहा कि दोनों समुदाय के लोग आपस में भिड़ गए और एक-दूसरे पर पथराव शुरू कर दिया। हिंसा में एक पुलिस कांस्टेबल और एक अन्य व्यक्ति को चाकू मार दिया गया और दो अन्य व्यक्ति भी घायल हो गए।
 
उन्होंने कहा कि पुलिस ने दंगाइयों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े और रबर की गोलियां चलाईं। उन्होंने बताया, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने दोनों समुदाय के लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की।
 
अधिकारी ने कहा, पुलिस कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल हो गया, उसे और तीन अन्य घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हिंसा के सिलसिले में अब तक कम से कम 14 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बच्चे को पीठ पर बांधा और सड़क पर लगाने लगी झाडू, ओडिशा की सफाईकर्मी का वीडियो देख भावुक हुआ सोशल मीडिया