Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

पुलवामा हमले के बाद जम्मू सुलगा, ‍विरोध प्रदर्शन और पथराव (देखें फोटो)

Advertiesment
हमें फॉलो करें पुलवामा हमले के बाद जम्मू सुलगा, ‍विरोध प्रदर्शन और पथराव (देखें फोटो)

सुरेश डुग्गर

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर हुए हमले के विरोध में शुक्रवार को जम्मू बंद के दौरान जबर्दस्त विरोध प्रदर्शन देखने को मिला। कई जगह वाहनों को जला दिया। कहीं-कहीं पथराव की भी खबर है। 

 
  
webdunia
विरोध प्रदर्शन के चलते सड़कें सूनी रहीं। गुज्जर नगर इलाके में प्रदर्शनकारियों ने कई वाहनों को आग लगा दी। बाजार पूरी तरह बंद रहे। आईजी पुलिस पुलिस एमके सिन्हा ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

 
webdunia
विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर जगह जगह सुरक्षाकर्मी तैनात कर दिए गए। गौरतलब है कि हमले के विरोध में चैंबर ऑफ कामर्स ने शुक्रवार को बंद का आह्वान किया था।

 
webdunia
जानकारी के मुताबिक पथराव में डीआईजी विवेक गुप्ता समेत लगभग 40 लोग घायल हो गए हैं। इलाके के सभी स्कूल भी बंद रहे। फिलहाल सुरक्षा बलों ने मौके पर पहुंचकर हालात पर काबू पा लिया है। जम्मू के इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस एम. के सिन्हा ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। 

 
webdunia
जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने भी लोगों से शांति बनाए रखने को कहा है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि सेना पर हमला करने वाले कश्मीरी और मुसलमान नहीं थे। लोग शांति बनाए रखें। आतंकवाद को किसी भी धर्म और समुदाय से नहीं जोड़ा जा सकता है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पाक के साथ तनाव बढ़ने से 7वें दिन टूटा सेंसेक्स, दो सप्ताह से ज्यादा के निचले स्तर पर आया