shiv chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

एक्टिवेट हुआ कोहली का इंस्टाग्राम अकाउंट, फैंस का सवाल- क्यों हुआ था बंद?

Advertiesment
हमें फॉलो करें virat kohli instagram account

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

नई दिल्ली , शुक्रवार, 30 जनवरी 2026 (08:53 IST)
Virat Kohli news in hindi : विराट कोहली का इंस्टाग्राम अकाउंट गुरुवार रात को अचानक बंद हो गया। सर्च करने पर न तो उनकी प्रोफाइल दिख रही थी और न ही डायरेक्ट लिंक के जरिए अकाउंट खुल पा रहा था। इस पर मैसेज आ रहा था कि यह पेज उपलब्ध नहीं है। इससे फैंस चिंतित हो गए। हालांकि अब यह अकाउंट खुल रहा है।
 
कोहली के इंस्टाग्राम पर 274 मिलियन (27 करोड़ 40 लाख) से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। कोहली का अकाउंट हटने से उनके फैंस चिंतित हो गए। कई लोगों ने इस संबंध में उनकी पत्नी अनुष्का राव के अकाउंट पर जाकर भी सवाल पूछे।
 
हालांकि यह पता नहीं चल सका है कि उनका अकाउंट किसी ने हैक कर डिएक्टिवेट किया था या किसी तकनीकी गड़बड़ी की वजह से हट गया था।
 
गौरतलब है कि विराट कोहली ने क्रिकेट में सभी फॉर्मेट (टेस्ट+वनडे+टी-20) में 559 मैच खेलकर 28215 रन बनाए हैं। वे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे प्लेयर हैं। वे इंटरनेशनल क्रिकेट में कुल 85 शतक जड़ चुके हैं। उनके ऊपर मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर का नाम आता है। तेंदुलकर के नाम 664 मैच में 34357 रन हैं।
edited by : Nrapendra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

LIVE: ट्रंप की धमकी, कनाडा पर लगा सकते हैं 50 फीसदी टैरिफ