Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

बिना हेलमेट बाइक चलाई, वीडियो शेयर किया, विवेक ओबेराय का कटा चालान

Advertiesment
हमें फॉलो करें Vivek Oberoi
, शुक्रवार, 19 फ़रवरी 2021 (23:13 IST)
मुंबई। मुंबई यातायात पुलिस ने हेलमेट पहने बिना बाइक चलाने का वीडियो साझा किए जाने के बाद फिल्म अभिनेता विवेक ओबेराय का 500 रुपए का चालान किया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
 
अभिनेता का चालान जारी करने वाले सांताक्रूज यातायात संभाग के अधिकारी ने कहा कि ओबेराय ने मास्क भी नहीं पहना हुआ था, जो कि कोविड-19 महामारी के दौरान अनिवार्य है।
 
उन्होंने कहा कि अभिनेता ने रविवार को यह वीडियो साझा किया था, जिसके बाद उनका चालान किया गया।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

भारत ने टैंकरोधी गाइडेड मिसाइल हेलिना और ध्रुवास्त्र का किया सफल परीक्षण