Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मुंबई में इमारत की दीवार ढहकर मकान पर गिरी, 1 व्यक्ति की मौत, 4 घायल

Advertiesment
हमें फॉलो करें मुंबई में इमारत की दीवार ढहकर मकान पर गिरी, 1 व्यक्ति की मौत, 4 घायल
, सोमवार, 7 जून 2021 (09:26 IST)
मुंबई। मुंबई के उपनगर बांद्रा में चार मंजिला इमारत की दीवार ढहकर उससे सटे दो मंजिला मकान पर गिरने की घटना में 28 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई और 1 महिला समेत 4 लोग घायल हो गए। नगर निगम के एक अधिकारी ने इस बारे में बताया।

 
अधिकारी ने बताया कि दमकलकर्मियों ने 11 लोगों को बचाया जबकि इलाके में रह रहे लोगों ने रात करीब 1.30बजे दीवार ढहने की घटना के तुरंत बाद 6 लोगों की जान बचाई। उन्होंने बताया कि बचाए गए लोगों और घायलों को बांद्रा में भाभा अस्पताल और सांताक्रूज में वीएन देसाई अस्पताल ले जाया गया।
 
अधिकारी ने बताया कि घायल सलमान खान (24), राहुल खोत (22), रोहन खोत (22) और लता खोत (48) की हालत स्थिर है, वहीं रियाज अहमद (28) को अस्पताल लाने पर मृत घोषित कर दिया गया। अधिकारी ने बताया कि यह इमारत बांद्रा (पूर्व) के खेरवड़ी रोड पर रज्जाक चॉल में स्थित है।(भाषा)(सांकेतिक चित्र)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

वैक्सीन पर राजनीति से देश के नागरिक और राज्य सरकारें संकट में