Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

ड्राइंग रूम में लगाएं इन 10 में कोई एक चित्र, होंगे फायदे

हमें फॉलो करें ड्राइंग रूम में लगाएं इन 10 में कोई एक चित्र, होंगे फायदे

अनिरुद्ध जोशी

बैठक रूम को स्वागत कक्ष, ड्राइंग रूम या लिविंग रूम कहते हैं। बैठक रूप से ही आपके घर और व्यक्तित्व का पता तो चलता ही है साथ ही इससे वास्तु कैसा होगा यह भी पता चलता है। अत: यह ध्यान देना जरूरी है कि हम बैठक रूप में किसी तरह के चित्र लगा रहे हैं। यदि आप नकारात्मक चित्र लगाएंगे तो मन और मस्तिष्क में भी नकारात्मकता फैल जाएगी जो कि जिंदगी को बर्बादी के रास्ते पर भी ले जा सकती है, तो जानते हैं कि कौनसे 10 चि‍त्र में से एक चित्र हम बैठक रूम में लगा सकते हैं।
 
 
1. धन चाहिए तो बैठक रूम में हंस की बड़ी-सी तस्वीर लगाएं जिससे कि अपार धन-समृद्धि की संभावनाएं बढ़ जाएंगी। इसके अलावा कहीं किसी कोने में धन के ढेर का एक छोटा-सा चित्र भी लगा सकते हैं।
 
2.शांति चाहिए तो गृह कलह या वैचारिक मतभेद से बचने के लिए हंसते-मुस्कुराते संयुक्त परिवार का चित्र लगाएं। खुद के ही परिवार के सदस्यों का प्रसन्नचित मुद्रा में दक्षिण-पश्चिम दिशा के कोने में एक तस्वीर लगाएं।
 
3.तरह तरह की तरक्की चाहिए तो समुद्र किनारे दौड़ते हुए 7 घोड़ों की तस्वीर लगाने के लिए पूर्व दिशा को शुभ माना गया है। यह तस्वीर किसी वस्तुशास्त्री से पूछकर ही लगाएं।
 
4. घोड़ों की तस्वीर न लगाना चाहें तो आप तैरती हुए मछलियों के चित्र भी लगा सकते हैं। इससे भी तरक्की और खुशहाली के मार्ग खुलते हैं।
 
5. बैठक रूम में घर के मुखिया की सीट के पीछे हरेभरे सुंदर पहाड़ या उड़ते हुए पक्षी का चित्र लगा सकते। ऐसी तस्वीरों से अत्मविश्वास और मनोबल बढ़ता है।
 
6. बैठक रूम की पूर्वी दीवार को उगते हुए सूरज, फलों और फूलों की कुछ चित्रों द्वारा सजाया जा सकता है। यह मन में प्रसन्नता और ताजगी देता है। 
 
7. यदि आप बैठक रूम में देवी या देवताओं के चित्र लगाना ही चाहते हैं तो पूर्वोत्तर दिशा सर्वोत्तम है। इससे आपके और आने वाले अतिथि के मन में श्रद्धा और आस्था का भाव जागृत रहता है।
 
8. पारिवारिक सुख और शांति हेतु आप बैठकर रूप में घोसले में अपने बच्चों के साथ बैठी चिड़िया का चित्र भी लगा सकते हैं। यह बहुत ही प्रसन्नता देगा।
 
9. आसमान में उड़ते हुए पक्षियों का चित्र लगाने से भी शांति और खुशी के साथ ही समृद्धि का अहसास होता है, परंतु यह चित्र किसी वास्तु शास्त्री से पूछकर लगाएं।
 
10. यदि आप किसी चित्रकार की पेंटिंग लगाना चाहते हो तो ऐसी पेंटिंग लगाएं जो सुंदर हो और सभी को समझ में आने वाली हो साथ ही जिसमें कई तरह के रंभ भरे हों। 
 
ये चित्र ना लगाएं: बैठक रूम में कभी भी नकारात्मक चित्र न लगाएं, जैसे ताजमहल, महाभारत या किसी कांटेदार पौधे का चित्र। जंगली वह हिंसक जानवर, रोते हुए बच्चे, नंगे बच्चे, युद्ध के दृश्य, कटे पेड़ या ठूंठ आदि के चित्र भी न लगाएं। बैठक रूप में कभी भी रेगिस्तान, बर्फिले क्षेत्र, सूखा या न समझ में आने वाली पेंटिग भी न लगाएं। किसी नेता, अभिनेता, अभिनेत्री, कार, बाइक, मॉडल या अपने गुरु का बड़ा-सा चित्र भी न लगाएं। बैठक रूप में खुद का बड़ा-सा पोस्टर भी ना लगाएं। लगाना ही हो तो पूरे परिवार के साथ लगाएं।
 
अभिनेता या नेता के चित्र लगाएंगे तो आपके बच्चे या खुद आप प्रतिदिन उनके ही चेहरे देखते रहेंगे और इससे जीवन में उन लोगों का आपके जीवन पर प्रभाव रहेगा। आपकी पढ़ियां भी उन्हीं से प्रेरित होती रहेगी। घर में आने वाले अतिथियों पर इसका गलत असर पड़ेगा। और भी कई बातें हैं जो सोची जा सकती है क्योंकि मन से ही भविष्‍य का निर्माण होता है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

7 जून सोम प्रदोष व्रत : मुहूर्त, महत्व, पूजा विधि, पारण, कथा, मंत्र और आरती