Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Weather Update : राजस्थान के कई क्षेत्रों में भीषण गर्मी और लू की चेतावनी

Advertiesment
हमें फॉलो करें Warning of intense heat and heatwave in many parts of Rajasthan

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

जयपुर , शनिवार, 5 अप्रैल 2025 (18:28 IST)
Rajasthan Weather Update News : मौसम विभाग ने राज्य के अनेक भागों में तीव्र गर्मी पड़ने और लू चलने की चेतावनी दी है। राज्य में इस समय अधिकतम तापमान सामान्य से एक से 4 डिग्री सेल्सियस अधिक बना हुआ है। छह-सात अप्रैल को दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान में कुछ भागों में अधिकतम तापमान 44-45 डिग्री व पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में अधिकतम तापमान 42 से 44 डिग्री रह सकता है। बीते चौबीस घंटे में राजस्थान में सर्वाधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 42.7 डिग्री रहा जो सामान्य से 4.5 डिग्री अधिक है। दक्षिणी भागों में कहीं-कहीं आज से ही लू (हीटवेव) चलने की संभावना है।
 
मौसम विभाग ने इसकी जानकारी दी। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार राज्य में आगामी 2-3 दिन में अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री और बढ़ोतरी होने की संभावना है। छह-सात अप्रैल को दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान में कुछ भागों में अधिकतम तापमान 44-45 डिग्री व पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में अधिकतम तापमान 42 से 44 डिग्री रह सकता है।
वहीं राज्य के दक्षिणी भागों में कहीं-कहीं आज से ही लू (हीटवेव) चलने की संभावना है। आगामी 2-3 दिनों में 'हीटवेव' के क्षेत्र तथा तीव्रता दोनों में बढ़ोतरी होगी। छह से आठ अप्रैल के दौरान राज्य में कहीं-कहीं तेज लू चलने की चेतावनी है।
इस बीच इस समय में राज्य के अधिकांश भागों में अधिकतम तापमान 37 से 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा रहा है जो सामान्य से 1 से 4 डिग्री ऊपर है। बीते चौबीस घंटे में राजस्थान में सर्वाधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 42.7 डिग्री रहा जो सामान्य से 4.5 डिग्री अधिक है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

वक्फ के बाद अब संघ की नजर ईसाइयों की भूमि पर : राहुल गांधी