Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

West Bengal : श्रम राज्यमंत्री पर बम से हमला, गंभीर घायल

Advertiesment
हमें फॉलो करें West Bengal : श्रम राज्यमंत्री पर बम से हमला, गंभीर घायल
, गुरुवार, 18 फ़रवरी 2021 (00:17 IST)
बहरामपुर (पश्चिम बंगाल)। पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में निमटीटा रेलवे स्टेशन पर अज्ञात हमलावरों द्वारा बम से किए गए हमले में राज्य के मंत्री जाकिर हुसैन गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मंत्री के साथ मौजूद कम से कम 2 और लोग भी इस हमले में घायल हुए हैं।
ALSO READ: पश्चिम बंगाल : BJP नेता की कार पर बम से हमला, गोलियां भी चलाईं
पश्चिम बंगाल पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि श्रम राज्यमंत्री हुसैन स्टेशन के 2 नंबर प्लेटफॉर्म पर रात करीब 10 बजे कोलकाता जाने वाली ट्रेन का इंतजार कर रहे थे, तभी उन पर हमला हुआ। उन्होंने बताया कि मुर्शिदाबाद जिले के जंगीपुरा से विधायक और 2 अन्य लोगों को जंगीपुरा उपसंभागीय अस्पताल ले जाया गया। पश्चिम बंगाल में इस साल अप्रैल-मई में चुनाव होने वाले हैं। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कांग्रेस नेता कैप्टन सतीश शर्मा का 73 वर्ष की उम्र में निधन, कैंसर से थे पीड़ित