Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

पश्चिम बंगाल : BJP नेता की कार पर बम से हमला, गोलियां भी चलाईं

हमें फॉलो करें पश्चिम बंगाल : BJP नेता की कार पर बम से हमला, गोलियां भी चलाईं
, शनिवार, 13 फ़रवरी 2021 (23:42 IST)
कोलकाता। पश्चिम बंगाल में नेताओं और कार्यकर्ताओं पर हिंसक हमलों की घटना लगातार हो रही है। 
भाजपा नेता बाबू मास्टर पर बम से हमला किया गया है।
 
बसिरहाट में रैली के बाद बाबू मास्टर वापस कोलकाता आ रहे थे। बासंती हाईवे पर 10-12 लोगों ने उन्हें घेर लिया और हमला कर दिया।
 
खबरों के मुताबिक भाजपा नेता फिरोज कमल गाजी (बाबू मास्टर) शनिवार शाम उत्तर 24 परगना में जिला पार्टी कार्यालय में एक बैठक में हिस्सा लेने के बाद कोलकाता लौट रहे थे।
webdunia
इस दौरान बासंती हाइवे पर बीजेपी नेता बाबू मास्टर की गाड़ी पर अज्ञात लोगों ने हमला बोल दिया। लोगों ने गाड़ियां रोककर उन पर बम और गोलियों से हमला कर दिया। भाजपा नेता सहित उनकी गाड़ी का ड्राइवर भी गंभीर रूप से जख्मी हो गया।
 
गंभीर रूप से जख्मी बाबू मास्टर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भाजपा के आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने हमले के लिए तृणमूल कांग्रेस को जिम्मेदार बताया है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

TMC सांसद महुआ मोइत्रा ने दिल्ली पुलिस को लिखा पत्र, बोली- वापस ले लें सुरक्षा...