Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

रविवार को हो सकता है गुजरात के नए CM का ऐलान

Advertiesment
हमें फॉलो करें रविवार को हो सकता है गुजरात के नए CM का ऐलान
, शनिवार, 11 सितम्बर 2021 (18:35 IST)
गांधीनगर। गुजरात में विजय रुपाणी के अचानक मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद राज्य में सियासी हलचल तेज़ हो गई है।

खबरों के मुताबिक रविवार को भाजपा के विधायक दल की बैठक हो सकती है। गुजरात के अगले मुख्‍यमंत्री के लिए ‍जो नाम दौड़ में सबसे आगे हैं, उनमें पटेल समुदाय से ताल्लुक रखने वाले नेता ही ज्यादा हैं। खबरों के मुताबिक भाजपा विधायकों का गांधीनगर आने का सिलसिला जारी है। 
वर्तमान उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल, केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया एवं पुरुषोत्तम रूपाला के नाम दौड़ में सबसे आगे हैं। ये सभी पटेल समुदाय से ही आते हैं। 
 
गोरधन झड़ाफिया का नाम भी मुख्यमंत्री पद के लिए चल रहा है, लेकिन इस दौड़ में सबसे आगे मांडविया और नितिन पटेल को माना जा रहा है।

इसके साथ एक और नाम दौड़ में बना हुआ, वे गुजरात भाजपा के अध्यक्ष सीआर पाटिल हैं। पाटिल नवसारी से 3 बार के सांसद हैं। साथ ही उन्हें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का विश्वसनीय करीबी माना जाता है। दरअसल, 2017 के विधानसभा चुनाव परिणाम से सबक लेकर भाजपा कोई रिस्क नहीं लेना चाहती है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

केजरीवाल का दावा, देशभर के लोगों के लिए 'आप' एक अकेली उम्मीद