Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

महिला ने बस ड्राइवर को पीटा, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल, महिला गिरफ्तार

हमें फॉलो करें महिला ने बस ड्राइवर को पीटा, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल, महिला गिरफ्तार
, सोमवार, 14 फ़रवरी 2022 (14:15 IST)
अमरावती। आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा शहर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक महिला बस में चढ़कर ड्राइवर की पिटाई कर रही है। इस मामले में पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है। 
 
वायरल वीडियो के मुताबिक विजयवाड़ा में 9 फरवरी यह घटना हुई। पुलिस ने राज्य परिवहन निगम के बस चालक पर कथित रूप से हमला करने के आरोप में 28 वर्षीय महिला के. नंदिनी को गिरफ्तार कर लिया। 
 
बताया जा रहा है कि महिला गलत दिशा में स्कूटी चला रही थी। ड्राइवर ने महिला को कुछ देर रुकने के लिए कहा था ताकि वह बस को आगे बढ़ा सके। इसी बात को लेकर ड्राइवर की महिला के साथ नोकझोंक हो गई।
 
इसी बीच, महिला बस में घुस गई और ड्रायवर की पिटाई शुरू कर दी। वहां कुछ लोगों ने इस घटना का वीडियो बना लिया। बस एपी 11 जेड 7046 चला रहे चालक मुसलैया (42) द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर सूर्यरावपेट पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी महिला को संबंधित धाराओं के तहत गिरफ्तार कर लिया है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Assembly Elections 2022 : यूपी, उत्तराखंड, गोवा में सियासत का संग्राम, मतदान जारी (लाइव अपडेट)