Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
Thursday, 24 April 2025
webdunia

Dhar: जनरेटर में साड़ी फंसने से महिला की मौत

Advertiesment
हमें फॉलो करें Woman dies after her saree gets stuck in generator

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, शुक्रवार, 6 दिसंबर 2024 (09:36 IST)
बगड़ी (धार)। (Dhar) जिले के ग्राम रानीपुरा (Ranipura) में बीती रात एक विवाह समारोह में एक हादसा हो गया। यहां के एक परिवार में 3 अलग-अलग स्थानों से बारात आई थी तथा स्वागत सत्कार का दौर जारी था। इसी बीच शामिल 23 वर्षीय एक महिला की साड़ी जनरेटर में फंस गई तथा देखते ही देखते महिला भी चपेट में आ गई और उसकी मौत हो गई।ALSO READ: कर्नाटक में IPS अधिकारी की सड़क हादसे में मौत
 
इस हादसे के बाद समारोह में अफरा-तफरी मच गई। महिला का गुरुवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद ग्राम आली में अंतिम संस्कार कर दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम कटोड़िया की बारात में ग्राम आली की तनु (23) गौरव चौधरी भी शामिल थी। रात करीब 10 बजे के आसपास रस्में चल रही थीं तभी तनु की साड़ी जनरेटर में फंस गई और वह बुरी तरह घायल हो गई। अस्पताल ले जाते वक्त उसकी मौत हो गई। तनु की डेढ़ साल की बेटी श्रुति है।
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

LIVE: शंभू बॉर्डर से दिल्ली मार्च करेंगे किसान, अंबाला में सुरक्षा के कड़े इंतजाम