Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

दिल्ली में महिला से सामूहिक दुष्कर्म, 2 आरोपी गिरफ्तार

Advertiesment
हमें फॉलो करें दिल्ली में महिला से सामूहिक दुष्कर्म, 2 आरोपी गिरफ्तार
, बुधवार, 29 दिसंबर 2021 (18:05 IST)
नई दिल्ली। पश्चिम दिल्ली के हरि नगर इलाके में एक महिला से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

सोमवार तड़के तीन बजे महिला ने एक अज्ञात व्यक्ति को उसे उसके रिश्तेदार के यहां पहुंचाने को कहा था। कार में एक अन्य व्यक्ति भी मौजूद था और महिला व्यक्ति के साथ सागरपुर से कार में बैठी थी।

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) प्रशांत गौतम ने बताया कि उन्होंने निहाल विहार इलाके में सुनसान जगह पर कार रोककर उसके साथ दुष्कर्म किया।

गौतम ने बताया कि भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि पुलिस के अधिकार क्षेत्र को लेकर भ्रम की स्थिति थी क्योंकि कार कई इलाकों से गुजरी थी। हालांकि इसे जल्द सुलझा लिया गया।(भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

दुष्कर्म के दोषी ने सजा सुनाने वाले न्यायाधीश पर फेंकी चप्पल