Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

नसबंदी के बाद भी महिला गर्भवती, डॉक्टर पर जुर्माना

हमें फॉलो करें नसबंदी के बाद भी महिला गर्भवती, डॉक्टर पर जुर्माना
मुजफ्फरनगर , शुक्रवार, 15 जुलाई 2016 (12:50 IST)
मुजफ्फरनगर। बंध्याकरण ऑपरेशन करा चुकी महिला के गर्भवती हो जाने के मामले में उपभोक्ता अदालत ने यह ऑपरेशन करने वाले चिकित्सक पर 1,12,000 रुपए का जुर्माना लगाया है।
 
अदालत ने यह ऑपरेशन करने वाली चिकित्सक मंजू अग्रवाल को लापरवाही का दोषी पाया है और उसे पीड़िता सुनीता देवी को 1 माह के भीतर राशि का भुगतान करने का निर्देश दिया है।
 
महिला ने शिकायत दायर करके कहा था कि चिकित्सक ने वर्ष 2013 में उसका बंध्याकरण ऑपरेशन किया था जिसके बावजूद वह गर्भवती हो गई और उसने एक बच्चे को जन्म दिया। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कट्टरपंथी जिहादियों के खिलाफ युद्धरत है दुनिया : हिलेरी