Publish Date: Thu, 21 Oct 2021 (17:03 IST)
Updated Date: Thu, 21 Oct 2021 (17:05 IST)
अमेरिका के एक किसान ने कमाल कर दिखाया, जिससे हर कोई हैरान है। एक किसान ने अपने खेत में करीब 10 क्विंटल का वजनी कद्दू उपजाया है।
इस कद्दू ने वर्ल्ड रिकॉर्ड (World Record Pumpkin) बना दिया है। इस विशालकाय कद्दू की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।
किसान अमेरिका (America Farmer) के ओहयो का है। टॉड और डोना स्किनर के नाम दो किसानों ने इस कद्दू को उपजाया है। दोनों किसान पिछले 30 वर्षों से कद्दू की खेती कर रहे हैं।
इस बार इन दोनों किसानों ने मिलकर 2164 पाउंड यानी करीब 1000 किलोग्राम का एक ही हरा कद्दू उपजा लिया है। डबलिन में चल रही सब्जी प्रतियोगिता (Vegetable competiion) में उन्होंने अपना यह कद्दू प्रदर्शित किया। इसके साथ ही वर्ल्ड रिकॉर्ड बन गया।