Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

भाजपा के पूर्व केंद्रीय मंत्री उवाच 'मैं गृहमंत्री होता तो पुलिस को बुद्धिजीवियों को गोली मारने का आदेश दे देता'...

हमें फॉलो करें भाजपा के पूर्व केंद्रीय मंत्री उवाच 'मैं गृहमंत्री होता तो पुलिस को बुद्धिजीवियों को गोली मारने का आदेश दे देता'...
, शुक्रवार, 27 जुलाई 2018 (12:18 IST)
एक बार फिर से भाजपा नेताओं के बिगड़े बोल सामने आए हैं। भाजपा के वरिष्ठ नेता, वर्तमान विधायक और पूर्व केंद्रीय मंत्री बसवनगौड़ा पाटिल यतनाल का कहना है कि अगर मैं गृहमंत्री होता तो पुलिस को आदेश दे देता कि वे बुद्धिजीवियों को गोली मार दें। 
 
करगिल विजय दिवस पर एक कार्यक्रम में उन्होंने बुद्धिजीवियों और उदारवादियों को राष्ट्रविरोधी भी कह डाला। सत्ताधारी जेडीएस और कांग्रेस ने विधायक के विरुद्ध तुरंत कार्रवाई की मांग की है। 
 
बसवनगौड़ा यहीं नहीं रुके और पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरु को कश्मीर समस्या के लिए दोषी ठहराते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी राज्य को विशेष दर्जा देने वाली धारा 370 को हटा देंगे। 
 
उल्लेखनीय है कि बसवनगौड़ा अध्यक्ष येदुरप्पा के नजदीकी माने जाते हैं। हाल ही में वे भाजपा में फिर से लौटे हैं। वाजपेयी के मंत्रिमंडल में वे 2002 से 2004 तक रेलवे और कपड़ा राज्यमंत्री भी रहे हैं। इसके पहले भी वे बेहद उग्र भाषण दे चुके हैं। अभी कुछ ही दिन पहले उन्होंने स्थानीय भाजपा पार्षदों को मुसलमानों के काम करवाने का मना किया था। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

चुनाव परिणामों से भड़के नवाज शरीफ, बोले- इमरान के पास चोरी का जनादेश