Publish Date: Sat, 19 Aug 2017 (11:25 IST)
Updated Date: Sat, 19 Aug 2017 (11:27 IST)
श्रीनगर। पूर्व विदेश मंत्री यशवंत सिन्हा के नेतृत्व में नागरिक समाज समूह ने अशांत घाटी की समस्याओं का समाधान तलाशने के प्रयासों के तहत शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल एनएन वोहरा से मुलाकात की।
एक आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि सिन्हा ने सुशोभा बरवे, एयर वाइस मार्शल (सेवानिवृत्त) कपिल काक और वरिष्ठ पत्रकार भारत भूषण के साथ यहां राजभवन में वोहरा से मुलाकात की।
प्रवक्ता ने कहा कि सिन्हा और उनकी टीम जम्मू-कश्मीर में सामना किए जा रहे मुद्दे को लेकर विभिन्न दलों और समूहों के नेताओं के साथ चर्चा के लिए घाटी का दौरा कर रही है। (भाषा)