Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

खौफनाक, योग टीचर ने नशीला पदार्थ खिलाकर काटा बॉयफ्रेंड का प्राइवेट पार्ट

Advertiesment
हमें फॉलो करें Yoga teacher
, शनिवार, 20 नवंबर 2021 (08:15 IST)
जयपुर। राजस्थान के जयपुर में एक दिल दहला देने वाले मामले में एक महिला योग शिक्षक द्वारा अपने बॉयफ्रेंड को नशीला पदार्थ खिलाकर उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया। पुलिस ने महिला के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
 
पुलिस के अनुसार, घटना 16 नवंबर के रात की है। पीड़ित ने बताया कि वह 16 नवंबर को योग क्लास लेकर घर लौट रहा था। दोनों ने साथ में खाना खाया। युवक जब अपने घर आने लगा, तब युवती ने भी उसके साथ घर चलने की बात कही। दोनों युवक के घर पहुंचे। घर पहुंचने के बाद उसे चक्कर आने लगे और घबराहट होने लगी। 
 
28 साल का युवक और 35 साल की युवती दोनों ही योग शिक्षक है। पीड़ित मूल रूप से बीकानेर का रहने वाला है, लेकिन पिछले तीन साल से वह जयपुर में ही योग पर स्टडी और ट्रेनिंग ले रहा है। युवक को खाने में कोई नशीली चीज दी गई थी जिससे वह बेहोश हो गया। रात को जब उसकी आंख खुली को बिस्तर पर खून फैला था।
 
प्राथमिकी के अनुसार, युवक ने अपनी प्रेमिका को फोन किया जो उसे एक निजी अस्पताल लेकर गई। वहां से उसे एसएमएस अस्पताल रेफर कर दिया गया। युवक 2 दिन तक अस्पताल में भर्ती रहा, सर्जरी के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद युवक ने महिला के खिलाफ मामला दर्ज करवाया।
 
भांकरोटा थानाधिकारी आर. पी. सिंह ने कहा कि महिला के खिलाफ हत्या के प्रयास की प्राथमिकी दर्ज की गई है। वास्तव में क्या हुआ यह तो महिला को हिरासत में लिए जाने के बाद ही पता चलेगा।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कर्नाटक का बिटक्वाइन स्कैमः मुख्यमंत्री बोम्मई क्यों हैं परेशान?