Publish Date: Mon, 30 Oct 2017 (10:14 IST)
Updated Date: Mon, 30 Oct 2017 (10:20 IST)
शिमला। उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को कहा कि कांग्रेस ने देव भूमि (हिमाचल प्रदेश) को अपराध भूमि में तब्दील कर दिया है। योगी ने राज्य के लोगों से माफिया राज को खत्म करने के लिए भाजपा को वोट देने की अपील की।
अरकी और हारोली में भाजपा उम्मीदवारों के लिए प्रचार करते हुए उन्होंने कहा कि हिमाचल में कांग्रेस के शासन के तहत सिर्फ अपराध और भ्रष्टाचार ही बढ़ा है। राज्य में 9 नवंबर को चुनाव होने हैं। (भाषा)
webdunia
Publish Date: Mon, 30 Oct 2017 (10:14 IST)
Updated Date: Mon, 30 Oct 2017 (10:20 IST)