Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

योगी आदित्यनाथ ने बाबा रामदेव के साथ किया योग

Advertiesment
Yogi Adityanath
लखनऊ। उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार लखनऊ में सुबह बाबा रामदेव के साथ योग किया। इस योग कार्यक्रम को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा गया।  
 
दरअसल 21 जून को अंतरराष्‍ट्रीय योग दिवस की पृष्‍ठभूमि में योग दिवस की तैयारियों को लेकर बुधवार को यूपी के राजभवन में रिहर्सल कार्यक्रम रखा गया। इस कार्यक्रम में योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल राम नाईक और बाबा रामदेव मौजूद थे। 
 
उल्लेखनीय है कि 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी भी शिरकत करेंगे।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

रूसी लड़ाकू विमान ने अमेरिकी बमवर्षक विमान को रोका