Publish Date: Tue, 22 Feb 2022 (11:55 IST)
Updated Date: Tue, 22 Feb 2022 (11:59 IST)
चंडीगढ़। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को पैरोल पर जेल से रिहा होने पर जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गई है।
खालिस्तान समर्थक कार्यकर्ताओं से उनकी जान को खतरा बताया गया है। हरियाणा सरकार ने उन्हें शीर्ष स्तरीय सुरक्षा कवर देने का फैसला किया है।
उल्लेखनीय है कि इसी महीने की शुरुआत में उन्हें पैरोल पर रिहा किया गया था। राम रहीम को रोहतक की सुनारिया जेल से 21 दिन की छुट्टी पर 7 फरवरी को रिहा किया गया था।
पूर्व पत्रकार रामचंद्र छत्रपति की हत्या और दो डेरा शिष्यों के बलात्कार के मामले में वर्तमान में आजीवन कारावास की सजा काट रहे हैं। पंचकूला की विशेष सीबीआई अदालत ने 2017 में राम रहीम को दोषी ठहराया था।