Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia

आज के शुभ मुहूर्त

(गुप्त नवरात्रि प्रारंभ)
  • तिथि- आषाढ़ शुक्ल प्रतिपदा
  • शुभ समय- 6:00 से 7:30, 12:20 से 3:30, 5:00 से 6:30 तक
  • जयंती/त्योहार/व्रत/मुहूर्त-गुप्त नवरात्रि प्रारंभ, अंतरराष्ट्रीय नशा निरोधक दि
  • राहुकाल-दोप. 1:30 से 3:00 बजे तक
webdunia

मुंबई का श्री बाबुलनाथ मंदिर 10 से 12 मार्च तक रहेगा बंद

Advertiesment
हमें फॉलो करें Babulnath Temple Mumbai
, बुधवार, 3 मार्च 2021 (18:14 IST)
मुंबई। मुंबई में बढ़ते COVID-19 मामलों के कारण, श्री बाबुलनाथ मंदिर सभी भक्तों के लिए बुधवार (10 मार्च) को सुबह 7:30 बजे से शुक्रवार (12 मार्च) सुबह 7:30 बजे तक बंद रहेगा। हालांकि, प्रबंधन ऑनलाइन दर्शन प्रदान करने की व्यवस्था करेगा।
 
 
महाराष्ट्र के अन्य शहरों में COVID-19 की बढ़ते मामलों को देखते हुए मंदिर प्रबंधन के अधिकारियों ने सरकार के दिशा निर्देशों और सामाजिक अनुशासन का सम्मान करते हुए निर्णय लिया है कि 10 मार्च बुधवार सुबह 7:30 से शुक्रवार 12 मार्च सुबह 7:30 तक सभी भक्तों के लिए मंदिर पूर्णत: बंद रखा जाएगा। हलांकि मंदिर प्रबंधन माई भक्त चैनल, यूट्यूब और जीयो टीवी पर श्री बाबुलनाथ दादा के लाइव दर्शन की 11 मार्च तक व्यवस्था करेगा जो सुबह 7 बजे से 8 बजे तक होंगे। प्रबंधन ने सभी भक्तों से अनुरोध किया है कि वे इस व्यव्सथा में सहयोग करें।
 
इस मंदिर में भगवान शिव की प्रतिमा स्थापित है। यह मुंबई के मालाबार क्षेत्र में स्थित है। बाबुलनाथ मंदिर में मारवाड़ी और गुजराती समुदाय के लोग की अगाध श्रद्धा है। यह मंदिर बिल्कुल कैलाश पर्वत की तरह है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

4 मार्च 2021, गुरुवार के शुभ मुहूर्त