Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Corona से मरने वालों की संख्या फिर 100 के पार, सक्रिय मामले भी बढ़े

हमें फॉलो करें Corona से मरने वालों की संख्या फिर 100 के पार, सक्रिय मामले भी बढ़े
, गुरुवार, 11 फ़रवरी 2021 (14:00 IST)
नई दिल्ली। देश में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या लगातार 5 दिन तक 100 से कम रहने के बाद पिछले 24 घंटों के दौरान फिर बढ़कर 108 पर पहुंच गई, वहीं सक्रिय मामले भी 1000 से अधिक बढ़ गए। इस बीच, देश में अब तक 70 लाख 17 हजार 114 लोगों का कोविड-19 टीकाकरण किया जा चुका है।
 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से गुरुवार सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में पिछले 24 घंटों के दौरान 12 हजार 923 नए मामले सामने आए जिससे संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 1 करोड़ 8 लाख 71 हजार 294 हो गया है। इसी दौरान 11 हजार 764 मरीज स्वस्थ हुए जिसके साथ कोरोनामुक्त होने वालों की संख्या 1 करोड़ 5 लाख 73 हजार 372 हो गई है।
 
वहीं सक्रिय मामले 1,051 बढ़कर 1,42,562 रह गए। इस अवधि में 108 मरीजों की मौत हो गई और मृतकों का आंकड़ा बढ़कर एक लाख 55 हजार 360 हो गया। देश में रिकवरी दर अभी 97.26 और सक्रिय मामलों की दर 1.31 तथा मृत्युदर 1.43 फीसदी है।
 
केरल में इस दौरान 217 सक्रिय मामले बढ़े और सर्वाधिक 5745 मरीज स्वस्थ हुए हैं। राज्य में सक्रिय मामले अब 64,607 हो गए हैं, वहीं कोरोना को मात देने वालों का आंकड़ा बढ़कर 9.14 लाख हो गया है जबकि 18 और मरीजों की मौत से मृतकों की संख्या 3920 हो गई है। सक्रिय मामलों में केरल अभी पहले स्थान पर है।
 
महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में 1000 सक्रिय मामले बढ़े और इनकी संख्या अब 36,917 हो गई है। वहीं 2421 मरीज स्वस्थ हुए, जिसे मिलाकर कोरोना को मात देने वालों की तादाद 19.63 लाख हो गई है, जबकि 30 और मरीजों की मौत से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 51,390 हो गया है।
 
देश के दक्षिणी राज्य कर्नाटक में कोरोना के सक्रिय मामले 90 बढ़कर 5894 हो गए हैं। राज्य में मृतकों का आंकड़ा 12,244 हो गया है तथा अब तक 9.25 लाख से अधिक मरीज स्वस्थ हुए हैं। पश्चिम बंगाल में कोरोना के सक्रिय मामले घटकर 4387 रह गए हैं और 10,220 लोगों की मौत हुई है। राज्य में अब तक 5.57 लाख से अधिक लोग स्वस्थ हुए हैं।
 
तमिलनाडु में सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 4309 रह गई है। छत्तीसगढ़ में सक्रिय मामले 99 कम हुए हैं और इनकी संख्या अब 4073 हो गई है। आबादी के हिसाब से देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में सक्रिय मामले कम होकर 3256 रह गए हैं। वहीं इस महामारी से 8696 लोगों की मौत हो चुकी है तथा अब तक 5.89 लाख से अधिक मरीज स्वस्थ हुए हैं।
 
15 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों में बढ़े मामले : देश में पिछले 24 घंटों के दौरान महाराष्ट्र, बिहार, केरल, दिल्ली और कर्नाटक सहित 15 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कोरोना के सक्रिय मामले बढ़े हैं। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 1000 मामले बढ़े हैं, वहीं बिहार में 257, केरल में 217, दिल्ली में 125 और कर्नाटक में 90 मामले बढ़े हैं।

इसी तरह गोवा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, मेघालय, मिजोरम, ओडिशा, पंजाब, राजस्थान और तेलंगाना में भी सक्रिय मामलों में वृद्धि हुई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से गुरुवार सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में पिछले 24 घंटों के दौरान 12 हजार 923 नए मामले सामने आए।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

चुनाव के बाद ममता भी बोलेंगी जय श्रीराम, बंगाल में अमित शाह