Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

गणतंत्र दिवस विशेष : जन-गण-मन...

हमें फॉलो करें गणतंत्र दिवस विशेष : जन-गण-मन...
webdunia

संजय वर्मा 'दृष्ट‍ि'

आओ सब मिलके 
जन-गण-मन गीत गाएं
स्वतंत्रता की खुशियों को 
मिल-जुलकर मनाएं।


 
राष्ट्रीय त्योहारों पर
तिरंगे को लहराएं 
आओ सब मिलके 
जन-गण-मन गीत गाएं।
 
हिन्दू, मुस्लिम, सिख, ईसाई 
आपस में हम सब भाई-भाई 
भारतमाता है 
हम सबकी माई। 
 
फख्र से हम सब 
सर ऊपर उठाएं 
आओ सब मिलके
जन-गण-मन गीत गाएं।
 
शहीदों को पुष्प चढ़ाएं 
उनके सम्मुख शीश नवाएं 
दिलाई हमें अंग्रेजों से आजादी
दुनिया को हम ये बताएं। 
आओ सब मिलके 
जन-गण-मन गीत गाएं।
 
देश के सीमा प्रहरी बन जाएं 
देश की रक्षा का दायित्व निभाएं 
युवा पीढ़ी को ये मूल मंत्र समझाएं 
आओ सब मिलके 
जन-गण-मन गीत गाएं।
 
 
 


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

500 के नोट की धुलाई कथा...